चित्तौड़गढ़: ईनाणी रेजिडेंसी के सामने युवक को पुलिस ने 1 किलो अवैध अफीम के साथ में किया गिरफ्तार
कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने संदिग्ध राहगीर से एक किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। सिरोही जिले का निवासी आरोपी पुलिस को देखकर भागना संदिग्ध होने पर अफीम के साथ पकड़ाया । जिला कारागृह चित्तौड़गढ़ के पास में ईनाणी रेजिडेंसी के सामने में खड़ा युवक, पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस ने रोक कर तलाशी लेकर किया गिरफ्तार।