मंडला: नेहरू स्मारक मार्ग पर कोतवाली पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, पुलिस को देख चालक भागे
Mandla, Mandla | May 11, 2026 मंडला शहर के नेहरू स्मारक मार्ग पर कोतवाली पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर विशेष नजर रखी।चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सोमवार को दोपहर 3:30 बजे पुलिस को देखकर कुछ चालक मौके से भागते हुए भी नजर आए, जिससे उनकी संदिग्ध गतिविधियों का अंदाजा लगाया जा रहा।