चकरनगर: चकरनगर में शादी समारोह के लिए घरेलू सिलेंडरों के आवेदकों की झड़ी, एसडीएम बोले- सिलेंडरों की कोई कमी नहीं
विवाह सीजन के दौरान गैस की कमी देखते हुए एसडीएम ब्रह्मानन्द सिंह कठेरिया ने एजेंसियों को आपूर्ति सुचारू करने के आदेश दिए है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से ही शादी विवाह/ भागवत भंडारे में घरेलू गैस सिलेंडरों की विशेष जरूरत समझते हुए धीरज सिंह, रामकेश सिंह सहित कई अन्य लोग एसडीएम कार्यालय चकरनगर में आवेदन देकर मांग करते देखे जा रहे है।