मोहनपुर: दीपावली को लेकर देवघर के बाजारों में बढ़ी रौनक, घरौंदे के लिए हाथी घोड़े की मिठाइयों की खूब हो रही बिक्री
दीपावली नजदीक आते देवघर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है घरों की सजावट के समान के साथ-साथ घरौंदे के लिए चीनी से बने छोटे-छोटे हाथी घोड़े लावा और भुंजा की खूब बिक्री हो रही है दीपावली पर घरौंदा बनाने और उसमें मिट्टी के बर्तनों में लावा व मिठाइयां रखने की वर्षों पुरानी परंपरा आज भी कायम है मान्यता है कि इसमें माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती हैं।