खानपुर: खानपुर कस्बे के अग्रवाल भवन में ब्लॉक स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर का आयोजन किया गया, प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
खानपुर कस्बे के अग्रवाल मांगलिक भवन में आज रविवार को सुबह 7:30 के लगभग ब्लॉक स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया शिविर में सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।योग शिक्षक मुकेश सेन द्वारा उपस्थित लोगों को कपालभाति अनुलोम विलोम सहित कई तरह के योगाभ्यास करवाए गए व स्वस्थ दिनचर्या व स्वस्थ आहार के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। सभी विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे