सरदारशहर: आसलसर निवासी 27 वर्षीय विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ घर से गायब, पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज
आसलसर निवासी हेमाराम पुत्र भंवराराम भाट ने मामला दर्ज करवाया है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे मैं और मेरी मां बैंक में किसी काम से सरदारशहर आए हुए थे। करीब 1 वापस घर पहुंचे तो मेरी पत्नी 27 वर्षीय सुनीता, मेरा 8 वर्षीय पुत्र प्रतीक व मेरी 6 वर्षीय पुत्री पूनम जिनको हम घर पर छोड़कर गए थे, वापस आए तो मेरी पत्नी सुनीता व मेरे बच्चे घर पर नहीं थे।