सरदारशहर: रामनगर बास में विद्युत ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहे कर्मचारी की करंट लगने से हुई मौत, पुलिस ने शव का PM करवाया
सरदारशहर के रामनगर बास में सोमवार रात्रि करीब 9 बजे विद्युत ट्रांसफार्मर पर कार्यकर रहे कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह 10 बजे पुलिस ने राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखे कर्मचारी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एएसआई हिम्मतसिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है।