सरदारशहर: उपजिला अस्पताल में प्रतिदिन 4 से 5 डेंगू से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं, मौसमी बीमारियों के चलते ओपीडी हुई दोगुना
जैसे ही गर्मी कम होनी शुरू हुई है और सर्दी ने दस्तक देनी शुरू कर दी। वैसे ही बदलते मौसम के साथ-साथ बीमारियों के पनपने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बदलते मौसम के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड़ पर है। राजकीय उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ चंद्रभान जांगिड़ ने देते हुए बताया कि वर्तमान में डेंगू बीमारी से पीड़ित 4 से 5 मरीज प्रतिदिन अस्पताल में आ रहे हैं।