सरदारशहर: मित्तल कॉलेज में सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा के अंतर्गत संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित, छात्राओं को दी गई जरूरी जानकारियां
राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहे सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा के अंतर्गत मित्तल कॉलेज में मंगलवार को संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरदारशहर पुलिस थाना के एएसआई हिम्मतसिंह, कांस्टेबल शिवकुमार, सुरक्षा सखी मोनिका सैनी, सपना लूणिया एवं सरोज कंवर ने छात्रों से छेड़छाड़ को रोकने महिला अत्याचार रोकने एवं घरेलू उत्पीड़न से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी।