सरदारशहर: वार्ड 49 में घर में सो रहे छोटे भाई पर मानसिक रूप से परेशान बड़े भाई ने ईंट से किया वार, अस्पताल में भर्ती कराया गया
सरदारशहर के वार्ड 49 में सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे घर में सो रहे छोटे भाई वार्ड 49 निवासी 23 वर्षीय हेमंत सोनी पुत्र महावीर सोनी पर मानसिक रूप से परेशान उसके ही सगे बड़े भाई कनक सोनी ने ईंट से सर पर वार कर घायल कर दिया। अचानक सर पर वार होने पर छोटा भाई नींद से जागा और शोर मचाता हुआ लहूलुहान अवस्था में अपने घर के पास स्थित अपने चाचा के घर पर पहुंचा।