जमुई: वन विभाग कार्यालय से पुरानी फाइलें चोरी कर बेचने के मामले में दो विधि विरुद्ध बालक पकड़े गए, चोरी के कागजात बरामद
Jamui, Jamui | Jul 10, 2026 वन विभाग जमुई कार्यालय से पुरानी फाइलें चोरी कर बेचने मामले में वन विभाग की टीम ने डायल 112 की पुलिस के सहयोग से गुरुवार की रात 8:00 बजे दो विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा गया है। पूछताछ के दौरान दोनों बालक की निशानदेही पर शहर के कृष्णपट्टी स्थिति कचड़ा दुकान से चोरी के सभी कागजात को बरामद किया गया है। हालांकि बाद में दोनों बच्चों को छोड़ दिया गया है।