राज्योत्सव-2026 के अवसर पर मिनी स्टेडियम, मोहला में आयोजित जिला स्तरीय विभागीय प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों ने शासकीय योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी आकर्षक स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित की।
इस दौरान पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।
- प्रदर्शनी में उत्कृष्ट एवं आकर्षक स्टॉल के लिए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्रथम, कृषि एवं संबद्ध विभाग को द्वितीय तथा जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (चिप्स) को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
#CGRajyotsav_2026 #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026 #mmacdistrict_cg #ChhattisgarhiFolkArt
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh