कटनी नगर: कटनी कलेक्टर का कड़ा एक्शन: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने वाले BSNL ठेकेदार पर FIR, दो नायब तहसीलदारों पर जुर्माना
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने वाले BSNL ठेकेदार पर होगी FIR; दो नायब तहसीलदारों पर ठुका जुर्माना। कटनी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज सोमवार दोपहर करीब 3 बजे आयोजित समय-सीमा (TL) बैठक में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कड़ा प्रशासनिक रुख अपनाया है। शासकीय कार्यों में लापरवाही और जनता की सुविधाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त हिदायत देते हुए कार्यवाही की गई है