रुन्नी सैदपुर: बीच सड़क पर बर्थडे केक काटा, फिर पिस्टल से की फायरिंग, वीडियो वायरल
सीतामढ़ी में जन्मदिन के जश्न के दौरान खुलेआम फायरिंग का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। मामला रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बघारी गांव का है, जहां डंगराहा पुल के पास सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाने के बाद युवकों ने कथित तौर पर पिस्टल से फायरिंग की।