मुगलसराय: सहजौर गांव के समीप गंगा किनारे मिला 45 वर्षीय अधेड़ का शव, पुलिस जाँच में जुटी
सहजौर गांव के समीप रविवार की सुबह गंगा किनारे करीब 45 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है की दौड़ लगाने के दौरान युवकों ने शव को देखा व पुलिस को सुचना दी इस संबंध में रविवार सुबह करीब 10 बजे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।