तानसेन: थम नहीं बच्चों के गायब होने का सिलसिला, हजीरा क्षेत्र से फिर नाबालिग अपह्त
शहर से नाबालिग बच्चों के गायब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।एक महीने के भीतर करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा बच्चे गायब हो चुके है।रविवार को भी हजीरा थाना क्षेत्र के गदाईपुरा इलाके में रहने वाली 15 साल की लड़की गायब हो गई। रौनक नाम की ये बच्ची दोपहर में अपने घर के बाहर खेल रही थी। जब लडकी शाम तक वापस नहीं आई तो घरवालों ने उसे काफी ढूंढ़ने की कोशिश की।