हज़ारीबाग: कांग्रेस ने मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के समर्थन में झोंकी पूरी ताकत
तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का जनसंपर्क हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी मोहम्मद तस्लीम अंसारी के समर्थन में कचहरी परिसर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस बार चुनाव में बदलाव तय है और जनता विकास के पक्ष में मतदान करेगी। अभियान में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व समर्थक बड़ी संख्या में शामिल रहे।