मंदार महोत्सव मेला का इस वर्ष भव्य आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिंहा द्वारा किया जाएगा। इस यह जानकारी जिला प्रशासन के द्वारा सोमवार की शाम 5 बजे दी गई। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पूरे मेला क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है