मुरैना - माता बसैया थाना प्रभारी विवेक सिंह तोमर की अपील।
आप सभी को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पिछले वर्ष की भांति "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान 15 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा।
थाना प्रभारी विवेक सिंह तोमर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प लें और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करें।
आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें— "नशा नहीं, स्वस्थ जीवन चुनें।"
एक जागरूक नागरिक बनकर इस जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाएं। स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।