बीमा कंपनी ने खारिज किया एक्सीडेंट क्लेम तो टीवीएस एजेंसी पर जाकर किया हंगामा। वर्कशॉप मैनेजर को गालियां दीं, धमकाया👇
वाकया पांच दिन पहले का है। बताया गया है कि जतावर गांव निवासी धीरज जाटव ने अपनी बाइक का एक्सीडेंट क्लेम किया था, जिसे बीमा कंपनी ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि आवेदक ने जानकारी गलत दी है।
इसके बाद 9 जुलाई को धीरज जाटव चार अन्य व्यक्तियों को लेकर टीवीएस शोरूम पर आया और वर्कशॉप मैनेजर चरन सिंह सिकरवार पर क्लेम निरस्त होने का आरोप लगाने लगे। कहा कि अब बाइक का पूरा काम तुझे ही करना पड़ेगा। धीरज व उसके साथ आये लोगों ने शोरूम पर गाली-गलौज किया और चरन सिंह को धमकी दी कि बाद में आकर तुझे देख लेंगे। धीरज और उसके साथियों द्वारा धमकाए जाने के बाद चरन सिंह डरा हुआ है। उसने अपनी सुरक्षा के लिहाज से संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के लिए कोतवाली पुलिस को आवेदन भी दिया है। हालांकि फिलहाल तक इस सिलसिले में कोई वैधानिक कार्यवाही नहीं की गई है।