दतिया पुलिस द्वारा जप्त अवैध हथियारों का विनष्टीकरण
दतिया। जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दतिया पुलिस ने जप्त किए गए अवैध हथियारों के विनष्टीकरण की कार्रवाई पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में संपन्न की।
इस दौरान न्यायालय के आदेश एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए जप्त अवैध हथियारों को विधिवत नष्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाना तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
दतिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं अवैध हथियारों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।