लोहरदगा: शहर में सरहुल और रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
लोहरदगा में सरहुल और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में रविवार शाम 5 बजे पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। एसडीओ अमित कुमार और एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में यह मार्च सदर थाना परिसर से प्रारंभ हुआ।