सागर नगर: आशा पर्यवेक्षकों ने सीएम को ज्ञापन सौंपा, वार्षिक वेतन वृद्धि का भुगतान करने की मांग की
मध्य प्रदेश आशा, उषा,आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में बड़ी संख्या में आशा और पर्यवेक्षक इकट्ठा होकर सोमवार दोपहर 1:00 कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने अपनी वार्षिक वेतन वृद्धि भुगतान व अन्य मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। अगर उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता तो अप्रैल माह में भोपाल प्रदर्शन किया जाएगा।