सागर नगर: केंट थाना क्षेत्र में फांसी लगाने से भर्ती हुए अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
कैन्ट थाना क्षेत्र निवासी एक अधेड़ को शराब के नशे में फांसी लगाने के कारण कुछ दिन पहले बीएमसी में भर्ती - किया गया था। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि चिरई कालोनी निवासी महेश पटैल पिता भैयालाल पटैल 56 वर्ष को बीएमसी में फांसी लगाने के कारण भर्ती किया गया था ।