सागर नगर: पत्रकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा के हाथ में ज्ञापन सौंपा, प्रशासन ने नहीं सुनी बात
बीते पांच मार्च को खनिज अधिकारी अनित पंड्या द्वारा वरिष्ठ पत्रकार मुकुल शुक्ला के साथ की गई अभद्रता गाली गलौज मामले में जिले के पत्रकार पिछले 4 दिनो से आंदोलन कर रहे है। पत्रकारों की मांगों को जिला प्रशासन ने नजरअंदाज किया। इसके बाद पत्रकार सोमवार दोपहर 3:00 बजे शहर के दीनदयाल चौक पहुंचे जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के हाथ में ज्ञापन दिया है।