सागर नगर: बौद्ध गया को गैर-बौद्धों से मुक्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने ज्ञापन दिया
राष्ट्रीय बौद्ध महासभा जिला इकाई सागर के पदाधिकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और बिहार के बौद्ध गया को गैर बौद्धों से मुक्त कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सोंपा है। ज्ञापन के माध्यम से उल्लेख किया है कि बौद्ध गया महाबोधि महाविहार विश्व के बौद्धों का सबसे प्रमुख धार्मिक केंद्र है इसे गैर बौद्ध से मुक्त कराया जाए।