उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रभारी बनाए गए वैश्य अंकित दास, संगठन के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं.
लखनऊ । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा दिनांक- 24 जून 2026 को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता द्वारा अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैश्य अंकित दास को उत्तराखण्ड प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया । उन्हें राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ ही उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी का पदभार सौंपे जाने पर संगठन के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता ने नियुक्ति पत्र जारी कर लिखा कि हमें यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित दास जी संगठन हित एवं उनके सामाजिक, संगठनात्मक तथा नेतृत्व कौशल को दृष्टिगत रखते हुए उत्तराखण्ड प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया जाता है।
उन्होंने आगे लिखा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड प्रदेश में संगठन को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी तथा आप संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। अतः आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप संगठन के संविधान, नियमों एवं नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश में संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण एवं जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद परिवार की ओर से आपको इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
#all_india_vaishyaekta_parishad #ankitdasUttarakhand #state_in_charge
Sadar, Lucknow | Jun 25, 2026