पलेरा: पलेरा पठेश्वरी मंदिर के पास पुलिस ने जुआ खेलते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया
पलेरा पुलिस के द्वारा बताया गया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर नगर के पठेश्वरी मंदिर के पास जुआ के फड़ पर छापामार कार्रवाई की।जिसमें जुआ खेल रहे अनिल पुत्र कुंजबिहारी सेन,रमेश पुत्र जुगलकिशोर रैकवार,ब्रजकिशोर पुत्र पूरन लाल केवट,देशराज पुत्र सेवक लाल रैकवार समस्त निवासी पलेरा को गिरफ्तार किया गया।मौके से ₹5000 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए।