पलेरा: पलेरा जनपद पंचायत में जनपद सीईओ की अध्यक्षता में हुई कर्मचारियों की समीक्षा बैठक
पलेरा जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद सीईओ के द्वारा कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई।जिसमें जनपद सीईओ सिद्ध गोपाल वर्मा के द्वारा समस्त कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य कराए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।