पलेरा: बम्होरी कला थाना पुलिस ने 15 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
बम्होरी कला थाना पुलिस के द्वारा बताया गया कि 15 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया।जिसमें स्थाई वारंटी योगेश पुत्र फूलचंद गुप्ता निवासी अंबिकापुर थाना सरगुजा छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया गया। उक्त स्थाई वारंटी जो कि 15 वर्ष से फरार चल रहा था।जिसे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।