पलेरा: पलेरा पुलिस ने ग्राम बूदौर में जुआ फड़ पर छापेमारी की, चार जुआरी गिरफ्तार
पलेरा पुलिस के द्वारा बताया गया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर ग्राम बूदौर में पुलिस के द्वारा जुआ के फड़ पर छापामार कार्रवाई की गई।पुलिस के द्वारा जुआ खेलने वाले चार जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। साथ ही जुआ के फड़ से 1500 रुपए नगद एवं 52 तास के पत्ते जप्त किए गए।साथ ही जुआ खेलने वाले आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया।