पलेरा: बम्होरी कला बाईपास सड़क पर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, मामला दर्ज
बम्होरी कला थाना पुलिस के द्वारा बताया गया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर बम्होरी कला बाईपास सड़क के पास अवैध शराब के साथ एक महिला को पकड़ा गया। जिसमें उक्त महिला प्रियंका पत्नी राजकुमार कबूतरा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम कंजना के पास से 5 लीटर देसी कच्ची महुआ की शराब जप्त की गई।पुलिस के द्वारा उक्त महिला पर मामला दर्ज किया गया।