“मेरा बेटा चला गया, अब उसे बदनाम मत करो…” — मोमीन की माँ अमीना बेगम की दर्द भरी गुहार
परिवार का आरोप: डूबने से नहीं हुई मोहम्मद मोमीन की मौत, मारपीट के बाद पानी में फेंके जाने की आशंका
प्रयागराज। एक माँ ने अपना बेटा खो दिया… लेकिन उसके दिल का दर्द उस वक्त और बढ़ गया, जब बेटे की मौत के बाद ही उस पर तरह-तरह के आरोप लगाए जाने लगे। मोहम्मद मोमीन पुत्र मुर्तुज़ा, निवासी जाहिराबाद, नैनी, प्रयागराज की मौत के मामले में परिवार लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।
मोमीन की मां अमीना बेगम की आंखों में आंसू हैं और जुबान पर सिर्फ एक सवाल—“आखिर मेरे बेटे के साथ क्या हुआ था?”
अमीना बेगम ने भावुक होकर कहा कि उनके बेटे को अब बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया—“अगर मेरा बेटा लोगों को ब्लेड मारता था, तो उसके खिलाफ कितने मुकदमे दर्ज हैं? कोई कैसे जुबान में ब्लेड लेकर चल सकता है? मेरे बेटे के मर जाने के बाद उस पर इल्जाम लगाना आसान है, लेकिन उसकी मां से पूछिए
Mawana, Meerut | Sep 4, 2026