प्रतापगढ़: तिगुड़ी मोड़ पर स्कूली बस और बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से रेफर
कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजहरा चौकी के तिगुड़ी मोड़ पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूली बस और तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अमर सिंह पटेल पुत्र अच्छेलाल पटेल बाइक से किसी काम से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक तेज रफ्तार में थी। तिगुड़ी मोड़ के पास