सूरजगढ़: निस्ता गांव में अधूरा नाला निर्माण ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत, जल जमाव वह कीचड़ से परेशानी
सूरजगढ़ा प्रखंड के टोडलपुर पंचायत अंतर्गत निस्ता गांव में अधूरा नाला निर्माण ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है.यहां वार्ड संख्या 11 सहित आसपास के 4वार्ड में इसकी वजह से परेशानी बनी हुई है.शनिवार पूर्वाह्न 10:15 बजे स्थित का जायजा लिया गया तो ग्रामीणों ने बताया कि बहियार जाने वाली सड़क में जल जमाव व कीचड़ से आवागमन में परेशानी हो रही है. पहले जलजमाव नहीं था.