पाली: ग्राम कलौथरा में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य राम धुन संकीर्तन यात्रा
Pali, Lalitpur | Apr 2, 2026 हनुमान जयंती के अवसर पर ग्राम कलौथरा निवासी ग्रामीणों द्वारा गुरुवार सुबह के समय गांव में भव्य संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। जहां स्थानीय ग्रामीणों ने ढोल मंजीरा की धुन पर गांव में राम धुन संकीर्तन करते हुए लोगों को धर्म के प्रति जागरूक किया।