मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान के तहत तानसेन नगर में चला विशेष स्वच्छता अभियान ग्वालियर के तानसेन नगर स्थित आवासीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और कचरा प्रबंधन की सही जानकारी देना रहा।