Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
No video available

बिहार: #राजगीर के हसनपुर गांव में खेतों में लगी आग आग लगने से किसान के फसल हुई बर्बाद किसान की हालत बिहार

Bihar, Nalanda | Apr 26, 2021

MORE NEWS

नालंदा में जिला स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक सह 
कृषि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।
 
कृषि विभाग, नालंदा के तत्वावधान में आज दिनांक 11.08.2026 (मंगलवार) को आत्मा सभागार, नालंदा में जिला स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी, नालंदा डॉ. नीतेश कुमार ने की। बैठक में जिले के सभी 20 प्रखंडों से किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष शामिल हुए। इसके साथ ही सहायक निदेशक, कृषि अभियंत्रण श्री केसव कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा, श्री धनंजय कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एकता कुमारी सहित सभी प्रखंडों के ATM एवं BTM उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कृषि विभाग एवं आत्मा (ATMA) के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना तथा किसानों तक कृषि की नवीनतम तकनीकों एवं योजनाओं का प्रभावी ढंग से लाभ पहुंचाना रहा।

1. बैठक में उप परियोजना निदेशक आत्मा, नालंदा धनंजय कुमार सिंह द्वारा आत्मा के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने किसानों के लिए आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसान प्रशिक्षण एवं भ्रमण, कृषि तकनीकी प्रसार, क्षमता निर्माण, कृषि से संबंधित नवीन तकनीकों के प्रचार-प्रसार तथा अन्य गतिविधियों की विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आत्मा का प्रमुख उद्देश्य कृषि क्षेत्र में किसानों तक वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि तकनीक पहुंचाना है, ताकि किसान नई तकनीकों को अपनाकर अपनी उत्पादकता एवं आय में वृद्धि कर सकें। उन्होंने सभी प्रखंडों के अधिकारियों एवं कर्मियों से योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर जोर दिया।
2. बैठक में उपस्थित 20 प्रखंडों के किसान सलाहकार समिति के अध्यक्षों द्वारा अपने-अपने प्रखंडों से संबंधित कृषि गतिविधियों एवं किसानों की आवश्यकताओं को समिति के समक्ष रखा गया। किसानों की समस्याओं, उनकी मांगों तथा कृषि क्षेत्र में रोजगार एवं आय बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।
3. मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण की मांग
 बैठक के दौरान किसान सलाहकार समिति के सभी प्रखंड अध्यक्षों द्वारा विशेष रूप से मधुमक्खी पालन (Beekeeping) पर प्रशिक्षण आयोजित कराने की मांग रखी गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि नालंदा जिले में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देकर किसानों की अतिरिक्त आय में वृद्धि की जा सकती है। मधुमक्खी पालन से शहद उत्पादन के साथ-साथ फसलों में परागण की प्रक्रिया को भी बढ़ावा मिलता है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि की संभावना रहती है।
किसान सलाहकार समिति के अध्यक्षों की मांग को गंभीरता से लेते हुए आत्मा, नालंदा द्वारा इसी माह मधुमक्खी पालन पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश परियोजना निदेशक द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण में किसानों को मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक तकनीक, मधुमक्खी के बक्सों की स्थापना, मधुमक्खियों की देखभाल, शहद उत्पादन, शहद की गुणवत्ता एवं प्रसंस्करण, मधुमक्खी पालन से होने वाली आय तथा बाजार से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
4. कृषि योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने पर जोर
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित किया जा सकता है, जब विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी किसानों के साथ निरंतर संपर्क में रहकर योजनाओं की जानकारी एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं।
उन्होंने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, ATM एवं BTM को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कृषि विभाग की योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाएं। उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता बताई।
उन्होंने कहा कि किसान सलाहकार समितियां विभाग और किसानों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती हैं। समिति के सदस्यों द्वारा किसानों की समस्याओं एवं सुझावों को विभाग तक पहुंचाने से कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
6. बैठक में सहायक निदेशक, कृषि अभियंत्रण केसर कुमार द्वारा कृषि यंत्रीकरण एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से संबंधित विषयों पर भी जानकारी दी गई। किसानों को कृषि कार्यों में आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से समय एवं लागत की बचत तथा कृषि कार्यों की दक्षता बढ़ाने के संबंध में जागरूक करने पर बल दिया गया।
7. बैठक में उपस्थित सभी प्रखंडों के ATM एवं BTM द्वारा अपने-अपने प्रखंडों में चल रही गतिविधियों एवं किसानों से प्राप्त सुझावों के संबंध में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कृषि योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
8. किसानों की आय बढ़ाने वाली गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
जिला कृषी पदाधिकारी द्वारा विशेष जोर दिया गया कि किसानों को केवल पारंपरिक खेती तक सीमित न रखते हुए उन्हें मधुमक्खी पालन, उद्यानिकी, दलहन, तिलहन, कृषि यंत्रीकरण एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों से जोड़ा जाए। इससे किसानों की कृषि पर निर्भरता के साथ-साथ उनकी अतिरिक्त आय के स्रोत विकसित किए जा सकेंगे।

बैठक के अंत में अधिकारियों एवं किसान सलाहकार समिति के सदस्यों ने किसानों के हित में संचालित योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों में किसानों की भागीदारी बढ़ाने तथा कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।
जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. नीतेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी 20 प्रखंडों के किसान सलाहकार समिति अध्यक्षों की सहभागिता ने यह स्पष्ट किया कि विभाग किसानों की आवश्यकताओं एवं सुझावों को प्राथमिकता देते हुए कृषि विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
— जिला कृषि विभाग, नालंदा।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Department of Agriculture, Government of Bihar

नालंदा में जिला स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक सह कृषि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा। कृषि विभाग, नालंदा के तत्वावधान में आज दिनांक 11.08.2026 (मंगलवार) को आत्मा सभागार, नालंदा में जिला स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी, नालंदा डॉ. नीतेश कुमार ने की। बैठक में जिले के सभी 20 प्रखंडों से किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष शामिल हुए। इसके साथ ही सहायक निदेशक, कृषि अभियंत्रण श्री केसव कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा, श्री धनंजय कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एकता कुमारी सहित सभी प्रखंडों के ATM एवं BTM उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कृषि विभाग एवं आत्मा (ATMA) के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना तथा किसानों तक कृषि की नवीनतम तकनीकों एवं योजनाओं का प्रभावी ढंग से लाभ पहुंचाना रहा। 1. बैठक में उप परियोजना निदेशक आत्मा, नालंदा धनंजय कुमार सिंह द्वारा आत्मा के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने किसानों के लिए आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसान प्रशिक्षण एवं भ्रमण, कृषि तकनीकी प्रसार, क्षमता निर्माण, कृषि से संबंधित नवीन तकनीकों के प्रचार-प्रसार तथा अन्य गतिविधियों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आत्मा का प्रमुख उद्देश्य कृषि क्षेत्र में किसानों तक वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि तकनीक पहुंचाना है, ताकि किसान नई तकनीकों को अपनाकर अपनी उत्पादकता एवं आय में वृद्धि कर सकें। उन्होंने सभी प्रखंडों के अधिकारियों एवं कर्मियों से योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर जोर दिया। 2. बैठक में उपस्थित 20 प्रखंडों के किसान सलाहकार समिति के अध्यक्षों द्वारा अपने-अपने प्रखंडों से संबंधित कृषि गतिविधियों एवं किसानों की आवश्यकताओं को समिति के समक्ष रखा गया। किसानों की समस्याओं, उनकी मांगों तथा कृषि क्षेत्र में रोजगार एवं आय बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। 3. मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण की मांग बैठक के दौरान किसान सलाहकार समिति के सभी प्रखंड अध्यक्षों द्वारा विशेष रूप से मधुमक्खी पालन (Beekeeping) पर प्रशिक्षण आयोजित कराने की मांग रखी गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि नालंदा जिले में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देकर किसानों की अतिरिक्त आय में वृद्धि की जा सकती है। मधुमक्खी पालन से शहद उत्पादन के साथ-साथ फसलों में परागण की प्रक्रिया को भी बढ़ावा मिलता है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि की संभावना रहती है। किसान सलाहकार समिति के अध्यक्षों की मांग को गंभीरता से लेते हुए आत्मा, नालंदा द्वारा इसी माह मधुमक्खी पालन पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश परियोजना निदेशक द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में किसानों को मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक तकनीक, मधुमक्खी के बक्सों की स्थापना, मधुमक्खियों की देखभाल, शहद उत्पादन, शहद की गुणवत्ता एवं प्रसंस्करण, मधुमक्खी पालन से होने वाली आय तथा बाजार से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। 4. कृषि योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने पर जोर बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित किया जा सकता है, जब विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी किसानों के साथ निरंतर संपर्क में रहकर योजनाओं की जानकारी एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, ATM एवं BTM को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कृषि विभाग की योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाएं। उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि किसान सलाहकार समितियां विभाग और किसानों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती हैं। समिति के सदस्यों द्वारा किसानों की समस्याओं एवं सुझावों को विभाग तक पहुंचाने से कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। 6. बैठक में सहायक निदेशक, कृषि अभियंत्रण केसर कुमार द्वारा कृषि यंत्रीकरण एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से संबंधित विषयों पर भी जानकारी दी गई। किसानों को कृषि कार्यों में आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से समय एवं लागत की बचत तथा कृषि कार्यों की दक्षता बढ़ाने के संबंध में जागरूक करने पर बल दिया गया। 7. बैठक में उपस्थित सभी प्रखंडों के ATM एवं BTM द्वारा अपने-अपने प्रखंडों में चल रही गतिविधियों एवं किसानों से प्राप्त सुझावों के संबंध में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कृषि योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। 8. किसानों की आय बढ़ाने वाली गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा जिला कृषी पदाधिकारी द्वारा विशेष जोर दिया गया कि किसानों को केवल पारंपरिक खेती तक सीमित न रखते हुए उन्हें मधुमक्खी पालन, उद्यानिकी, दलहन, तिलहन, कृषि यंत्रीकरण एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों से जोड़ा जाए। इससे किसानों की कृषि पर निर्भरता के साथ-साथ उनकी अतिरिक्त आय के स्रोत विकसित किए जा सकेंगे। बैठक के अंत में अधिकारियों एवं किसान सलाहकार समिति के सदस्यों ने किसानों के हित में संचालित योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों में किसानों की भागीदारी बढ़ाने तथा कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. नीतेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी 20 प्रखंडों के किसान सलाहकार समिति अध्यक्षों की सहभागिता ने यह स्पष्ट किया कि विभाग किसानों की आवश्यकताओं एवं सुझावों को प्राथमिकता देते हुए कृषि विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। — जिला कृषि विभाग, नालंदा। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Aug 11, 2026

Day -01
स्थान- नालन्दा
दिनांक : 11 अगस्त 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा

*Paint My City’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दीवारों पर उकेरी नालंदा की गौरवशाली विरासत*

बिहारशरीफ (नालंदा): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के सौंदर्यीकरण एवं नालंदा की समृद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘Paint My City’ अभियान के तहत विभिन्न सरकारी भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर चित्रकारी एवं हस्तकलाकारी का कार्य प्रारंभ किया गया है।

इस अभियान में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रीय नायकों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों तथा नालंदा की प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों एवं स्मारकों की आकर्षक आकृतियाँ उकेरी जा रही हैं।

इस अभियान में निम्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ भाग ले रहे हैं—

01.सोगरा उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ
02.श्रीमती परमेश्वरी देवी उच्च विद्यालय, मथुरिया, बिहारशरीफ
03. +2 उच्च विद्यालय, राणा बिगहा, बिहारशरीफ
04. एस.एस. बालिका +2 उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ
05.प्रा. बालिका +2 उच्च विद्यालय,  हरनौत
06.प्रा. बालिका +2 उच्च विद्यालय, चंडी
07.बड़ी पहाड़ी +2 उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ
08.बिहार टाउन उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ
09.पी.एल. साहू +2 उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ
10.आदर्श +2 उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ
11.उच्च विद्यालय, मघड़ा
12.उच्च विद्यालय, भोभी
13.नेशनल उच्च विद्यालय, शेखाना
14.जवाहर कन्या +2 उच्च विद्यालय, झींगनगर, बिहारशरीफ

अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ नई पीढ़ी को जिले की गौरवशाली विरासत से जोड़ना है।

 विद्यार्थियों द्वारा बनाई जा रही कलाकृतियों से शहर की सरकारी दीवारों को आकर्षक स्वरूप मिलने के साथ स्वच्छ, सुंदर एवं ऐतिहासिक नालंदा का संदेश भी दिया जा रहा है।

‘Paint My City’ अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों की कला के रंगों में नालंदा की गौरवशाली विरासत जीवंत हो रही है।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Education Department 
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar 
#AzadiKaAmritMahotsav 
#Tiranga
#HarGharTiranga

Day -01 स्थान- नालन्दा दिनांक : 11 अगस्त 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा *Paint My City’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दीवारों पर उकेरी नालंदा की गौरवशाली विरासत* बिहारशरीफ (नालंदा): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के सौंदर्यीकरण एवं नालंदा की समृद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘Paint My City’ अभियान के तहत विभिन्न सरकारी भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर चित्रकारी एवं हस्तकलाकारी का कार्य प्रारंभ किया गया है। इस अभियान में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रीय नायकों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों तथा नालंदा की प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों एवं स्मारकों की आकर्षक आकृतियाँ उकेरी जा रही हैं। इस अभियान में निम्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ भाग ले रहे हैं— 01.सोगरा उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ 02.श्रीमती परमेश्वरी देवी उच्च विद्यालय, मथुरिया, बिहारशरीफ 03. +2 उच्च विद्यालय, राणा बिगहा, बिहारशरीफ 04. एस.एस. बालिका +2 उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ 05.प्रा. बालिका +2 उच्च विद्यालय, हरनौत 06.प्रा. बालिका +2 उच्च विद्यालय, चंडी 07.बड़ी पहाड़ी +2 उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ 08.बिहार टाउन उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ 09.पी.एल. साहू +2 उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ 10.आदर्श +2 उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ 11.उच्च विद्यालय, मघड़ा 12.उच्च विद्यालय, भोभी 13.नेशनल उच्च विद्यालय, शेखाना 14.जवाहर कन्या +2 उच्च विद्यालय, झींगनगर, बिहारशरीफ अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ नई पीढ़ी को जिले की गौरवशाली विरासत से जोड़ना है। विद्यार्थियों द्वारा बनाई जा रही कलाकृतियों से शहर की सरकारी दीवारों को आकर्षक स्वरूप मिलने के साथ स्वच्छ, सुंदर एवं ऐतिहासिक नालंदा का संदेश भी दिया जा रहा है। ‘Paint My City’ अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों की कला के रंगों में नालंदा की गौरवशाली विरासत जीवंत हो रही है। Samrat Choudhary CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar #AzadiKaAmritMahotsav #Tiranga #HarGharTiranga

Nalanda, Bihar | Aug 11, 2026

सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभुक
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Bijendra Pd. Yadav, Minister Of Bihar Govt. 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Dr. Shweta Gupta 
Social Welfare Department, Government of Bihar 
#SamajikSurakshaPension
#socialsecuritypension
#BiharGovernment 
#DirectBenefitTransfer
#DoSWBihar

सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभुक Samrat Choudhary CMO Bihar Bijendra Pd. Yadav, Minister Of Bihar Govt. Information & Public Relations Department, Government of Bihar Dr. Shweta Gupta Social Welfare Department, Government of Bihar #SamajikSurakshaPension #socialsecuritypension #BiharGovernment #DirectBenefitTransfer #DoSWBihar

Nalanda, Bihar | Aug 10, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
स्थान- नालन्दा
दिनांक : 10 अगस्त 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा

*“कोशिश नहीं करना है, लक्ष्य हासिल करना है—तभी होगा”: जिलाधिकारी*

*बिहारशरीफ (नालंदा):* एनआईसी सभागार में विभागीय साप्ताहिक समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि केवल प्रयास करने की बात नहीं, बल्कि निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।
समीक्षा की शुरुआत प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से की गई। जिलाधिकारी ने योजना की वर्तमान प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में योजना को और तेजी से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान उपलब्धि अपेक्षा के अनुरूप नहीं है तथा लक्ष्य को बढ़ाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को मजबूती से प्रयास करना होगा।
उन्होंने कहा कि इस योजना को सफल बनाने के लिए अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन—सभी को साथ जोड़ना होगा। योजना के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करने के साथ लोगों को इसके लाभ के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित इंस्टॉलेशन लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करें तथा इसकी दैनिक स्तर पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जागरूकता और पहुंच बढ़ने के साथ इंस्टॉलेशन की संख्या में भी वृद्धि होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि लक्ष्य प्राप्ति में जो भी बाधाएं आ रही हैं, उन्हें चिन्हित कर तत्काल दूर किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “कोशिश नहीं करना है, लक्ष्य हासिल करना है—तभी होगा।” अधिकारियों को केवल प्रयास तक सीमित न रहकर परिणाम सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के क्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान की जिलाधिकारी ने जिले में टीबी स्क्रीनिंग की गति और बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले की प्रगति एवं रैंकिंग में और सुधार हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान को और प्रभावी बनाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया।
बैठक में राशन कार्ड निर्माण की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने वर्तमान प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य में और तेजी लाने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्य की दिशा में तेजी से कार्य करने को कहा।

आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां स्थिति के अनुसार कार्रवाई की जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी भवन/सरकारी परिसर में संचालित है और वहां शौचालय उपलब्ध नहीं है, तो आवश्यकतानुसार शौचालय का निर्माण कराया जाए। वहीं यदि आंगनबाड़ी केंद्र निजी मकान में किराये पर संचालित है और वहां शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो ऐसे केंद्र को ऐसे उपयुक्त किराये के भवन में स्थानांतरित किया जाए जहां शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की समीक्षा आंकड़ों के साथ ही जमीनी स्तर पर वास्तविक उपलब्धि और लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
ICDS Directorate Bihar 
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar 
Energy Department, Bihar 
Bihar Health Department

प्रेस विज्ञप्ति स्थान- नालन्दा दिनांक : 10 अगस्त 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा *“कोशिश नहीं करना है, लक्ष्य हासिल करना है—तभी होगा”: जिलाधिकारी* *बिहारशरीफ (नालंदा):* एनआईसी सभागार में विभागीय साप्ताहिक समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि केवल प्रयास करने की बात नहीं, बल्कि निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। समीक्षा की शुरुआत प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से की गई। जिलाधिकारी ने योजना की वर्तमान प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में योजना को और तेजी से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान उपलब्धि अपेक्षा के अनुरूप नहीं है तथा लक्ष्य को बढ़ाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को मजबूती से प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना को सफल बनाने के लिए अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन—सभी को साथ जोड़ना होगा। योजना के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करने के साथ लोगों को इसके लाभ के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित इंस्टॉलेशन लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करें तथा इसकी दैनिक स्तर पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जागरूकता और पहुंच बढ़ने के साथ इंस्टॉलेशन की संख्या में भी वृद्धि होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि लक्ष्य प्राप्ति में जो भी बाधाएं आ रही हैं, उन्हें चिन्हित कर तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “कोशिश नहीं करना है, लक्ष्य हासिल करना है—तभी होगा।” अधिकारियों को केवल प्रयास तक सीमित न रहकर परिणाम सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान की जिलाधिकारी ने जिले में टीबी स्क्रीनिंग की गति और बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले की प्रगति एवं रैंकिंग में और सुधार हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान को और प्रभावी बनाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। बैठक में राशन कार्ड निर्माण की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने वर्तमान प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य में और तेजी लाने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्य की दिशा में तेजी से कार्य करने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां स्थिति के अनुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी भवन/सरकारी परिसर में संचालित है और वहां शौचालय उपलब्ध नहीं है, तो आवश्यकतानुसार शौचालय का निर्माण कराया जाए। वहीं यदि आंगनबाड़ी केंद्र निजी मकान में किराये पर संचालित है और वहां शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो ऐसे केंद्र को ऐसे उपयुक्त किराये के भवन में स्थानांतरित किया जाए जहां शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की समीक्षा आंकड़ों के साथ ही जमीनी स्तर पर वास्तविक उपलब्धि और लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar ICDS Directorate Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar Energy Department, Bihar Bihar Health Department

Nalanda, Bihar | Aug 10, 2026

प्रेस विज्ञप्ति-1
नालंदा
दिनांक : 10 अगस्त 2026
....................................................

 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बढ़ी हुई पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजित

 *नालंदा जिले में 3,54,663 पेंशनधारियों के खाते में 39 करोड़ 99 लाख 62 हजार 400 रुपये की राशि अंतरित* 

 *आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में बढ़ी हुई दर पर पेंशन राशि के अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण न्यू एनआईसी सभागार, बिहारशरीफ, नालंदा में आयोजित किया गया।* 

 जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों, संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टीवी के माध्यम से देखा एवं सुना।

 *400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह की गई पेंशन राशि* 

माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत संचालित सभी छह पेंशन योजनाओं के पेंशनधारियों को दी जा रही पेंशन की राशि को जून 2025 से 400 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

इसी क्रम में आज पेंशनधारियों को बढ़ी हुई पेंशन राशि के साथ *जुलाई 2026* की बकाया राशि का भी डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरण किया गया।

यह निर्णय राज्य सरकार की संवेदनशील, जनकल्याणकारी एवं सामाजिक न्याय आधारित नीतियों का परिचायक है। इससे वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवाओं एवं समाज के अन्य जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक एवं गरिमापूर्ण जीवन जीने में सहायता मिलेगी।

 *“न्याय के साथ विकास” की नीति के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास का लाभ* 

माननीय मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बिहार सरकार की नीति “न्याय के साथ विकास” पर आधारित है। इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को न्यायसंगत एवं समान अवसर उपलब्ध कराना तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। सरकार का निरंतर प्रयास है कि वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को आत्मसम्मान के साथ गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेंशन राशि को 400 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय पेंशनधारियों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बढ़ी हुई राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित की जा रही है, जिससे योजना में पारदर्शिता एवं सुविधा सुनिश्चित हो रही है।

माननीय मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि पेंशन राशि में वृद्धि से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और उन्हें आर्थिक रूप से अधिक मजबूती मिलेगी।

 *नालंदा जिला मे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत बढ़ी पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है जो निम्न है:-* 

1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना अंतर्गत 75,416 पेंशनधारियों के बीच 8,32,31,600 रुपए अंतरित किए गए।

2. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत 2,01,514 पेंशनधारियों के बीच 22,95,04,000 रुपए अंतरित किए गए।

3. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत 12,091 लाभार्थियों के बीच 1,43,82,500 रुपए अंतरित गए।

4. लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 34,202 लाभार्थियों के बीच 3,79,16,000 रुपए अंतरित किए गए।

5. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजना अंतर्गत 4,176 लाभार्थियों के बीच 46,13,500 अंतरित किए गए।

6. बिहार नि :शक्ता पेंशन योजना अंतर्गत 27,264 लाभार्थियों के बीच 3,03,14, 800 रूपए अंतरित किए जाएंगे ।

इस प्रकार जिले भर में कुल 3,54,663 विभिन्न पेंशनधारियों के बीच 39,99,62,400 रुपए अंतरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान पेंशनधारियों में विशेष उत्साह देखा गया। लाभार्थियों ने पेंशन राशि में हुई वृद्धि के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि बढ़ी हुई राशि से उन्हें दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में आर्थिक सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, नालंदा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, नालंदा, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी उपस्थित थे।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar  
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Bijendra Pd. Yadav, Minister Of Bihar Govt. 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Dr. Shweta Gupta 
Social Welfare Department, Government of Bihar 
#SamajikSurakshaPension
#socialsecuritypension
#BiharGovernment 
#DirectBenefitTransfer
#DoSWBihar

प्रेस विज्ञप्ति-1 नालंदा दिनांक : 10 अगस्त 2026 .................................................... सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बढ़ी हुई पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजित *नालंदा जिले में 3,54,663 पेंशनधारियों के खाते में 39 करोड़ 99 लाख 62 हजार 400 रुपये की राशि अंतरित* *आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में बढ़ी हुई दर पर पेंशन राशि के अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण न्यू एनआईसी सभागार, बिहारशरीफ, नालंदा में आयोजित किया गया।* जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों, संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टीवी के माध्यम से देखा एवं सुना। *400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह की गई पेंशन राशि* माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत संचालित सभी छह पेंशन योजनाओं के पेंशनधारियों को दी जा रही पेंशन की राशि को जून 2025 से 400 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में आज पेंशनधारियों को बढ़ी हुई पेंशन राशि के साथ *जुलाई 2026* की बकाया राशि का भी डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरण किया गया। यह निर्णय राज्य सरकार की संवेदनशील, जनकल्याणकारी एवं सामाजिक न्याय आधारित नीतियों का परिचायक है। इससे वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवाओं एवं समाज के अन्य जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक एवं गरिमापूर्ण जीवन जीने में सहायता मिलेगी। *“न्याय के साथ विकास” की नीति के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास का लाभ* माननीय मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बिहार सरकार की नीति “न्याय के साथ विकास” पर आधारित है। इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को न्यायसंगत एवं समान अवसर उपलब्ध कराना तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। सरकार का निरंतर प्रयास है कि वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को आत्मसम्मान के साथ गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेंशन राशि को 400 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय पेंशनधारियों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बढ़ी हुई राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित की जा रही है, जिससे योजना में पारदर्शिता एवं सुविधा सुनिश्चित हो रही है। माननीय मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि पेंशन राशि में वृद्धि से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और उन्हें आर्थिक रूप से अधिक मजबूती मिलेगी। *नालंदा जिला मे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत बढ़ी पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है जो निम्न है:-* 1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना अंतर्गत 75,416 पेंशनधारियों के बीच 8,32,31,600 रुपए अंतरित किए गए। 2. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत 2,01,514 पेंशनधारियों के बीच 22,95,04,000 रुपए अंतरित किए गए। 3. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत 12,091 लाभार्थियों के बीच 1,43,82,500 रुपए अंतरित गए। 4. लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 34,202 लाभार्थियों के बीच 3,79,16,000 रुपए अंतरित किए गए। 5. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजना अंतर्गत 4,176 लाभार्थियों के बीच 46,13,500 अंतरित किए गए। 6. बिहार नि :शक्ता पेंशन योजना अंतर्गत 27,264 लाभार्थियों के बीच 3,03,14, 800 रूपए अंतरित किए जाएंगे । इस प्रकार जिले भर में कुल 3,54,663 विभिन्न पेंशनधारियों के बीच 39,99,62,400 रुपए अंतरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान पेंशनधारियों में विशेष उत्साह देखा गया। लाभार्थियों ने पेंशन राशि में हुई वृद्धि के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि बढ़ी हुई राशि से उन्हें दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में आर्थिक सहायता मिलेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी, नालंदा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, नालंदा, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी उपस्थित थे। Samrat Choudhary CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Bijendra Pd. Yadav, Minister Of Bihar Govt. Information & Public Relations Department, Government of Bihar Dr. Shweta Gupta Social Welfare Department, Government of Bihar #SamajikSurakshaPension #socialsecuritypension #BiharGovernment #DirectBenefitTransfer #DoSWBihar

Nalanda, Bihar | Aug 10, 2026

बिहार: #राजगीर के हसनपुर गांव में खेतों में लगी आग आग लगने से किसान के फसल हुई बर्बाद किसान की हालत बिहार - Bihar News