गुरुग्राम: सोहना में तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, दो युवक बाइक पर बेचने निकले थे, मेवात से खरीद कर लाए थे
हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने सोहना में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 2 अलग-2 स्थानों से 13 ग्राम से अधिक हीरोइन बरामद की है। मामले में 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पहली कार्रवाई में SI विजेंद्र और ASI महेंद्र की टीम को सूचना मिली कि देवीलाल रोड पर 2 युवक बाइक पर नशीला पदार्थ ले जा रहे हैं I