बालूमाथ: भगिया ग्राम के पास बाइक दुर्घटना में सास, ससुर और दामाद घायल, दो रेफर
मंगलवार दोपहर 3 बजे बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया ग्राम के पास हुई बाइक दुर्घटना में सास ससुर और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के भगिया पंचायत अंतर्गत बरटोला निवासी सेगन गंझू एवं उनकी पत्नी राजमणि देवी तथा दामाद चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत होनहे गांव निवासी चूरमनिया गंझू के रूप में हुई।