घोड़ाडोंगरी: बगडोना से सारनी आ रही कार कश्मीरा गेट के पास डेलीगेट्स में घुसी, चालक और साथी घायल, अस्पताल में भर्ती
शनिवार शाम लगभग 6 बजे बगडोना की ओर से सारनी आ रही तेज रफ्तार कार नशे में धुत्त चालकों के नियंत्रण खोने से सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के कश्मीरा गेट पर लगे डेलीगेट्स से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।