घोड़ाडोंगरी: सारनी में नौ कुंडीय यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा, नगर में भव्य स्वागत, महिलाओं में दिखा उत्साह
शनिवार सुबह 10 बजे गायत्री प्रज्ञापीठ सारनी में आयोजित नौ कुंडिया यज्ञ और वैदिक संस्कार के अनुष्ठान को लेकर नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य शहर के सभी धर्मप्रेमियों को आगामी धार्मिक कार्यक्रमों में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने हेतु प्रेरित करना रहा।