घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाबा भोलेनाथ की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
घोड़ाडोंगरी के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार सुबह 11 बजे बाबा भोलेनाथ की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न की गई। अस्पताल परिसर में पहली बार आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना दिया।