एत्मादपुर: गांव हसनपुर में कॉलोनी के गेट के नीचे दबने से मासूम बच्चे की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Etmadpur, Agra | Dec 25, 2025 थाना खंदौली क्षेत्र के हसनपुर गांव स्थित कॉलोनी में दर्दनाक हादसा हो गया। कॉलोनी में लगे जर्जर गेट के नीचे दबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते हुए गेट के पास पहुंचा था, तभी अचानक गेट गिर गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आरोप है कि ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद गेट नहीं बदला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।