ब्रेकिंग न्यूज़: कैथल
कैथल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।
पाडला-गुहणा रोड पर एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैरों में लगी गोली।
घायल अवस्था में काबू कर दोनों आरोपियों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया।
पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले गुरकिरत सिंह और कर्मबीर सिंह के रूप में हुई आरोपियों की पहचान।
थाना सदर क्षेत्र के गांव पाडला निवासी एक व्यक्ति से मांगी थी एक करोड़ रुपये की रंगदारी।
रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देकर हमला करने की फिराक में आए थे दोनों बदमाश।
पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, अब रंगदारी के पूरे नेटवर्क और गिरोह की जांच में जुटी पुलिस।