माडा: बंधौरा पुलिस चौकी ने अवैध गांजा बिक्री करने वाले पर की कार्रवाई
सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे के कुशल मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी बंधौरा उप निरीक्षक बी एल बंसल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते युवक को धर दबोचा है। जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।