माडा: तीन साल बाद भी कूप निर्माण कार्य की मजदूरी नहीं मिली, पीड़ित ने कलेक्टर से लगाई गुहार
माड़ा तहसील के ढोड़ी टोला निवासी वृद्ध मोहन सिंह गोड़ पिता राजपाल सिंह गोड़ ने मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर तीन साल पहले कूप निर्माण में की गयी मजदूरी का भुगतान कराये जाने की गुहार लगायी है। पीड़ित मोहन सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र ढोड़ी टोला घर के पास कूप निर्माण कार्य मे स्वयं और पत्नी, दो बच्चे कार्य किये थे