माडा: पट्टेदार को अंधेरे में रखकर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, पीड़ित ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई
तहसील सिंगरौली अंतर्गत ग्राम सिद्धिखुर्द में आ.नं. 769/1/3 रकवा 0.1800 हे. 769/2/4 रकवा 0.0600 हे. भूमि की रजिस्ट्री पट्टेदार को अंधेरे में रखकर फर्जी तरीके से पावर ऑफ एटार्नी बनाकर रजिस्ट्री करादी गयी जबकि जमीन के पट्टेदार को इस बात की जानकारी ही नहीं मामले की जब जानकारी पट्टेदार को हुयी तो उसके द्वारा कलेक्टर कार्यालय तथा पटवारी के पास शिकायत दर्ज कराईहै