माडा: 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत माडा थाना पुलिस ने 36 ग्राम अवैध गांजा किया ज़ब्त
जिले में अवैध मादक के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत लगातार की जा रही है कार्यवाही। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में पी.एस.परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर के पर्यवेक्षण में थाना माड़ा में अवैध मादक पदार्थो की बिक्री करने वाले व्यक्ति पर की गई कार्रवाई।