फूलपुर: बाकरकोल गांव में शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हुए
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला थाना क्षेत्र के बाकरकोल गांव में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया एक पक्ष ने घर के सामने सरकारी भूमि पर जबरन शव दफनाने का आरोप लगाया, जबकि मुस्लिम नट समुदाय ने कहा कि यहां करीब 70 वर्षों से शव दफनाए जाते रहे हैं सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची ।